चूरू: चूरू-रतनगढ रेलवे ट्रेक पर चलती ट्रेन से गिरे ट्रैकमैन को मोबाइल लोकेशन से तलाश कर बचाई गई जान
Churu, Churu | Dec 2, 2025 चूरू–रतनगढ़ रेलवे मार्ग पर बीकानेर–रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन में सवार एक ट्रैकमैन जुहारपुरा व देपालसर के बीच अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। मोबाइल लोकेशन की मदद से गम्भीर घायल की तलाश के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। बीती रात उसे खोजकर राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने तुरंत उपचार शुरू किया।