लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जहां एक और सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। तो वही इसका असर अब तक नगर परिषद क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। आलम यह हो चला है कि, आवारा कुत्तों मैं अब राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाया है।