पीरटांड: पीरटांड़ के बांध पंचायत में झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम आवास योजना के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित
झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड के बांध पंचायत में बुधवार को 12 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव रहे।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह डीडीसी, निर्देशक डीआरडीए मौजूद थे।