तुरकौलिया: कवलपुर डीह पर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी, इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती
कवलपुर डीह पर दो बाइक सवार छह अपराधियो ने युवक को मारी गोली,इलाज के लिए निजी हॉस्पीटल में भर्ती। घायल उपेंद्र सहनी के परिजनों ने 2 बजे बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। जब वह शौच के लिए गया था,तभी अपराधियो ने घेर पैसे निकाल लिए व जाते समय पैर में गोली मार दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।