भीलवाड़ा: मेन मालोला रोड़ पर सामुदायिक भवन में थाना खोलने के विरोध में चार वार्ड के वासियों ने कलेक्ट्रेट और निगम पर किया प्रदर्शन
मेन मालोला रोड स्थित सामुदायिक भवन में प्रस्तावित गांधी नगर थाना खोलने के विरोध में चार वार्ड के लोगों ने सोमवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट ओर नगर निगम में प्रदर्शन कर ज़िला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निवासियों ने सामुदायिक भवन में थाना नहीं खोलने की माँग की है।