चाकसू: बगरू विधायक डॉ कैलाश वर्मा ने जयपुर स्थित आवास पर की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश
Chaksu, Jaipur | Mar 11, 2024 बगरू विधायक डॉ कैलाश वर्मा ने जयपुर स्थित आवास पर जनसुनवाई की। विधायक की जनसुनवाई के दौरान बगरू विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे तो विधायक डॉक्टर कैलाश वर्मा ने एक-एक कर लोगों की समस्या सुनी। निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर निर्देशित किया। इस दौरान बीजेपी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।