चाकसू: बगरू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 21 बालिकाओं को बगरू विधायक ने निशुल्क साइकिल वितरित की
Chaksu, Jaipur | Mar 9, 2024 बगरू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा पहुंचे और सरकार की ओर से मिलने वाली 21 साइकिलों का बालिकाओं को निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से बगरू विधायक का स्वागत किया गया।