फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी में घर से चौराहे तक निकले, मोबाइल पर पहुंचा चालान, बिना हेलमेट से मचा हड़कंप
फतेहगंज पूर्वी कस्बे में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर ऑनलाइन चालान को लेकर लोगों में भारी भ्रम और नाराज़गी देखी जा रही है। कई वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें बहुत कम दूरी तय करने पर भी मोबाइल पर चालान की सूचना मिल गई, जबकि न तो किसी पुलिसकर्मी ने रोका और न ही मौके पर कोई चेकिंग नजर आई। बीते कुछ दिनों से यह मुद्दा व्हाट्सऐप ग्रुप्स में चर्चा का केंद्र