झांसी: झांसी में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रहे लाभ, मीटर रीडर की धांधली खत्म, अधीक्षण अभियंता नगर ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Aug 28, 2025 झांसी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली उपभोक्ताओं को कई फायदे हो रहे हैं और रीडिंग से जुड़ी शिकायतों में कमी आई है। अधीक्षण अभियंता नगर, चंद्रजीत प्रसाद ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि उपभोक्ताओं के बीच यह गलतफहमी है कि स्मार्ट मीटर तेजी से चल रहे हैं, जबकि वे सही रीडिंग दे रहे हैं।