झांसी: खजराहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर लेबर ठेकेदार की हुई मौत, चार दिन पहले बीवी बच्चों से मिलने आया था घर
Jhansi, Jhansi | Aug 25, 2025 मृतक का अशोक सेन ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र के करीला खांदी गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि मेरे भाई अशोक सेन लेबर ठेकेदार थे। अभी उनका आगरा में काम चल रहा था। 4 दिन पहले ही वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए घर पर आए थे। रविवार को वो आगरा जा रहे थे। खजराहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।