आरोन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया, पेंशन भुगतान आदेश दिया
Aron, Guna | Sep 15, 2025 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में 15 सितंबर को अगस्त 2025 में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने 30 सेवानिवृत कर्मचारियों में 20 के प्रकरण पूर्ण कर पीपीओ प्रदान किए। शेष रहे 10 कर्मचारियों के प्रकरणों को कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। सभी को सम्मान कर विदाई दी गई।