तहसील अमरिया क्षेत्र तुमड़िया गांव के पास सिंचाई विभाग के नहर की सफाई के नाम पर ठेकेदार के द्वारा हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। सरकार एक ओर पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों की कथित लापरवाही से वर्षों पुराने हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।