कालापीपल: बदलपुर गांव के छापरी मोहल्ला मार्ग पर कीचड़, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर कांग्रेस ने साधा निशाना
बदलपुर गांव के छापरी मोहल्ला में बने 50 मकानों तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता हैं जिसमें बारिश के कारण कीचड़ पसर गया है यह से निकलने में स्कूली छात्रों सहित मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।कीचड़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।कांग्रेस नेता व जनपद पंचायत कालापीपल के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश पाटीदार ने निशाना साधा हैं।