जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्शनीया टिकर से सरडीहा जाने वाली मार्ग पर बदिया मोड़ के समीप गुरुवार 7 बजे सामने से आ रही ट्रक से चकमा खाकर बाइक चालक बाइक लेकर सड़क पर गिरे बालू पर जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया।इस घटना में बाइक चालक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।घायल अवस्था में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायल बौंसी के बताए जाते हैं।