शाहबाद: शाहबाद क्षेत्र में नकली 'बिसलेरी' और बिना आईएसआई प्रमाणित पानी की बोतलों की बिक्री
Shahbad, Baran | Mar 28, 2026 जानकारी शनिवार शाम 7 बजे मिली शाहबाद उपखंड क्षेत्र में इन दिनों नकली ‘बिसलेरी’ ब्रांड और बिना आईएसआई प्रमाणित पानी की बोतलों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। स्थानीय दुकानों और ढाबों पर खुलेआम ऐसी बोतलें बेची जा रही हैं, जिन पर न तो मानक गुणवत्ता की मुहर है और न ही उचित लेबलिंग। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।