बिसौली तहसील परिसर में अपर जिला अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर जन समस्याएं सुनी। जिसमें 24 जन समस्याएं आई जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया है। बाकी बची हुई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए हैं।