शाहजहांपुर: सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए 'काला दिवस' मनाया और ज्ञापन सौंपा
शाहजहांपुर में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ‘काला दिवस’ मनाया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियोक्ताओं पर अवैध स्थानांतरण, काम रोकने और नौकरी से हटाने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि फर्जी कारणों से वेतन और यात्रा भत्ता रोका जा रहा है। संगठन के सचिव सीएल तिवारी ने चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने और 1976 के अधिनियम