नासरीगंज: शहादत दिवस पर माले के पूर्व जिला सचिव भैयाराम को याद किया गया
नासरीगंज धूस स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले लिबरेशन के पूर्व जिला सचिव भैयाराम सिंह यादव के 14वें शहादत दिवस पर शनिवार को दोपहर में लगभग बारह बजे कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव कैसर निहाल ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दो मिनट मौन रहकर एवं दिवंगत नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित