तेंदूखेड़ा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में युवक का शव मिला था जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी।मृतक की पहचान विकास सिंह राजपूत के रूप में हुई थी जिसकी प्रेमिका मेघा अहिरवाल ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने रविवार की दोपहर 1 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।