राजपुर: केदारगंज में 11000 वोल्ट का तार टूटने से घरों में हाईवोल्टेज सप्लाई, युवक झुलसा, मवेशी की मौत, उपकरण जले
धनसोई थाना क्षेत्र के सिकठी पंचायत के केदारगंज गांव में 11000 वोल्ट का बिजली का तार टूटकर ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार पर गिर गया। इससे पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट फैल गया, जिसके परिणामस्वरूप कई घरों के बिजली मीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय अर्थिंग तार में 11000 वोल्ट की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी।