रूड़की: मतलबपुर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मतलबपुर निवासी विवाहिता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसकी शादी आदर्श नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जिसके बाद पीड़ित विवाहिता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी। जिसके बाद महिला हेल्पलाइन की संस्तुति पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।