सोशल मीडिया के जरिए बनी दोस्ती एक बड़े अपराध का कारण बन गई। कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी में हुए लगभग 40 लाख के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनी खेज खुलासा किया। परिवार का भरोसा जीतने वाला ही युवक इस चोरी का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके घर में घुसपैठ बनाई, और अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले वारदात को अंजाम दे दिया।