डलमऊ: मुराईबाग चौराहे के पास फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला गिरी, घायल हुई
सोमवार को समय लगभग 1:00 बजे डलमऊ कस्बे के मुराईबाग चौराहे के पास एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। बाइक पर बैठी एक महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क पर गिरी महिला को उठाकर किनारे कराया। फोर व्हीलर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।