लोहरदगा: लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन ने विमरला माइंस में श्रमिकों को 8 मई के इंटक महाधिवेशन में शामिल होने का न्योता दिया
छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक का महाअधिवेशन 8 मई को किस्को फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन एक सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारी बुधवार शाम 4 बजे विमरला माइंस पहुंचे और श्रमिकों के साथ बैठक की।