बजरिया इलाके में दबंगों ने 24 वर्षीय युवक शोएब को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक युवक शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने शोएब पर हमला कर दिया। घायल युवक मदद के लिए सपा के जिला महासचिव ताहिर के घर पहुंचा। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।