शाहबाद: पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती फरार, पड़ोसन के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
एक गांव से युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवती के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी पड़ोसन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पुत्री 3 जनवरी की शाम चार बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश किया परंतु कोई पता नहीं चल सका।