उज्जैन शहर: विक्रमोत्सव का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री सलाहकार ने शोधपीठ में पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
विक्रमोत्सव 2025 का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह महोत्सव 30 जून तक चलेगा, जिसमें 125 दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। यह जानकारी 4:00 बजे के लगभग मुख्यमंत्री के सलाहकार सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ के निर्देशक श्री राम तिवारी ने पत्रकार वार्ता लेकर दी