आगरा: पृथ्वीनाथ फाटक चौराहा पर मैक्स वाहन में सरकारी राशन का बाजरा पकड़ा गया, 42 बोरियां जब्त, मुकदमे की कार्रवाई
Agra, Agra | Jan 18, 2026 आगरा में सरकारी राशन की कालाबाज़ारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। पृथ्वीनाथ फाटक चौराहा पर मैक्स वाहन से 42 बोरी सरकारी बाजरा पकड़ा गया, जिसे खुले बाजार में बेचने की तैयारी थी। उपजिला मजिस्ट्रेट सचिन राजपूत के निर्देश पर जांच हुई। कोई अभिलेख न मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की गई।