आगरा: मंत्री और DM के आदेश बेअसर, रामबाग सहित रोडवेज बसों की मनमानी से आगरा जाम में डूबा
Agra, Agra | Jan 18, 2026 आगरा में यातायात सुधार के दावे उस समय फेल हो गए जब मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद रोडवेज बसें हाईवे और चौराहों पर खड़ी रहीं। 17 जनवरी से बसों का संचालन आईएसबीटी से होना था, लेकिन आदेशों की अनदेखी हुई। खंदारी, अबुल उलाह दरगाह और रामबाग फ्लाईओवर पर भीषण जाम से आम जनता बेहाल रही।