पूर्णागिरि: वन विभाग की बूम रेंज के पिंजरे में हमलावर गुलदार टनकपुर के आठवें मिल में हुआ कैद
शुक्रवार को वन विभाग बूम रेंज को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जब हमलावर गुलदार टनकपुर चम्पावत हाइवे के आठवें मील के पास लगे पिंजरे में कैद मिला। गुलदार के पकड़े जाने से इस मार्ग में आने जाने वालों नें राहत की सांस ली है। इस आशय की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन से शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे प्राप्त हुई।