कानपुर: सर्वर में बदलाव के कारण 2 दिन तक जमीन, दुकान, मकान, फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होगी, विवाह पंजीकरण भी बाधित रहेंगे
सर्वर में बदलाव के कारण सोमवार 1 बजे से और मंगलवार को जमीन, दुकान, मकान, फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होगी। विवाह पंजीकरण भी बाधित रहेंगे, पर कार्यालय खुले रहेंगे। सर्वर में समस्या के कारण रजिस्ट्रियों की संख्या घटी है और लोगों को स्लॉट मिलने में देरी हो रही है। इस समस्या से रजिस्ट्री कार्यालय को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हआ है।