बलरामपुर: गणपति महोत्सव के तहत केंद्रीय समन्वय समिति द्वारा बलरामपुर नगर में धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन की शोभायात्रा
श्री गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में बुधवार को गणपति विसर्जन की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गयी। जिसमें युवाओं सहित महिलाएं भी काफी उत्साहित दिखी, लोग तिरंगें को हाथ मे लेकर लहराते नजर आए वही डीजे पर गणपति बप्पा मोरया की धुन पर लोग थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाए।