बांदा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बांदा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।