बदायूं: भगवतीपुर गांव में घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jun 23, 2024 बदायूं के भगवतीपुर गांव में काजल ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कुंडे पर फांसी लगा ली और अपनी जान दे दी। चारा लेकर जब मां घर लौटी तो बेटी को फांसी पर झूलता देख उसके होश उड़ गए। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और काजल के शव को कब्जे में लेकर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।