कटनी नगर: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
कुठला थाना अंतर्गत लमतरा रेलवे ट्रैक पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात उप्र के बलिया जिले के बिलही निवासी आकाश चौहान की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त उसके आधार कार्ड से हुई। आज रविवार सुबह 11:30 बजे युवक का पीएम किया गया। युवक के संबंध में जानकारी उसके गांव के मैनेजर चौहान द्वारा दी गई है।