ठाकुरद्वारा: नन्हूवाला गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, खेतों में पिछले दस दिन से दिख रहा जंगली जानवर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नन्हूवाला में बीते दस दिन से तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। तेंदुआ लगातार गांव से सटे खेतों में दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले तेंदुए ने एक आवारा कुत्ते को भी अपना शिकार बना लिया था। घटना के बाद से ग्रामवासियों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन