हाथरस: गौशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद ने की प्रेस वार्ता
जनपद हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र के हाथरस शहर के गौशाला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने दीपावली के त्यौहारों पर स्वदेशी सामान खरीदने की बात कही, सांसद ने कहा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान दिसंबर माह तक चलेगा।