चांपा: नकटीडीह गांव में अनियंत्रित होकर पलटी इलेक्ट्रिक ऑटो, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 5 अन्य घायल
जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के नकटीडीह गांव में अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रिक ऑटो पलट गई थी. हादसे में एक व्यक्ति घसीया राम खूंटे की मौके पर ही मौत हो गई थी. वही 5 अन्य लोगों को मामूली चोट आई थी. पुलिस ने इलेक्ट्रिक ऑटो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। दरअसल, 6 लोग इलेक्ट्रिक ऑटो में चांपा रेलवे स्टेशन से सवार होकर सक्ती जिले।