पलवल: हथीन में गोवर्धन पर्व पर मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
Palwal, Palwal | Oct 22, 2025 हथीन शहर में गोवर्धन पर्व पर कई मंदिरों में अन्न कूट का प्रसाद ग्रहण करने हजारों की संख्या में लोग पहुँचे, बुधवार सुबह 11 बजे से हथीन के बांके बिहारी मंदिर, कुटी मंदिर और श्रीराम मंदिर सहित कई मंदिरों पर प्रशाद ग्रहण करने वाले भक्तों का ताँता लगा रहा, श्रद्धा भाव के साथ भक्तजन प्रशाद ग्रहण करते दिखे