फुलवरिया: कोयलादेवा बाजार के पास पुलिस की कार्रवाई, 156 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार, आरोपी की पहचान हुई
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 156 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। मंगलवार की शाम पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को कोयलादेवा में छापेमारी की। आरोपी तस्कर की पहचान कर ली।