जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर के पास तेज रफ्तार मैजिक ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल हुए व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।