अमरोहा: अमरोहा शहर में चोरों ने दुकानों से 3 मोबाइल किए चोरी, सड़क पर बाइक सवार चोर CCTV कैमरे में हुए कैद
Amroha, Amroha | Apr 22, 2025 अमरोहा शहर में बीते कई दिनों से चोरों का आतंक बरकरार है। पुलिस ने भी कई चोरों को पड़कर जेल भेजा है। आज मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे अमरोहा शहर की दो दुकानों से चोरों ने तीन मोबाइल चोरी कर लिए हैं। चोर बाइक से जाते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि खाना खाने के दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं।