सिरोंज: ग्राम पंचायत कचनारिया में सड़क निर्माण न होने से आवागमन में हो रही परेशानी,तीन पहिया ऑटो फसा,कड़ी मशक्कत से निकाला
Sironj, Vidisha | Jul 29, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनारिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही हे।वहीं कीचड़ मचने से वाहन फस रहे हैं।सोमवार को एक तीन पहिया ऑटो कीचड़ में फस गया।ट्रैक्टर की मदद से ऑटो को निकाला गया।ग्रामीणों ने बताया की शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो रहा है।