मथुरा: वृन्दावन में होली से पूर्व नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, पथ विक्रेताओं का सामान जब्त कर वसूला जुर्माना
वृंदावन में गुरुवार शाम करीब 4 बजे नगर निगम की टीम ने चीरघाट से रमणरेती तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कच्चे परिक्रमा में रेहड़ी पटरी वालो को हटाया गया। पथविक्रेताओं का सामान जब्त कर जुर्माना लिया। अभियान से अतिक्रमण कारियों में खलबली मची गयी। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर निगम द्वारा रंगभरनी एकादशी से पूर्व परिक्रमा को अतिक्रमण मुक्त करना है।