कोल: अकराबाद में NH-34 पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, कार सवार 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के जसरतपुर गांव NH-34 की है। जहां तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। घटना में कार में सवार 3 लोग घायल हो गए।घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।