फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के खनपुरा की रहने वाली महिला ने पति पर लगाया मारपीट कर घर से निकलने का आरोप
फरीदपुर थाना क्षेत्र के खनपुरा की रहने वाली महिला ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसके पति ने दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की है।