फरीदपुर: सीबीगंज थाना क्षेत्र के खऊआ रेलवे लाइन पर युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
खऊआ रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट कर युवक ने खुदकुशी कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान प्रशांत निवासी बिहारीपुर थाना कोतवाली के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।