चूरू: चूरू की झोपड़ी में पढ़ाई की क्रांति: एक पुलिसकर्मी ने भीख मांगने वाले बच्चों की जिंदगी में भरी शिक्षा की उजली रोशनी
Churu, Churu | Dec 5, 2025 धर्मवीर और बच्चों के परिजनों ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि चूरू के देपालसर रोड पर बनी इस 'झोपड़ी स्कूल' की कहानी आठ साल पुरानी है। पुलिसकर्मी धर्मवीर जाखड़ ने 2016 में दो बेसहारा बच्चों को रोटी खिलाकर और बिस्कुट देकर पढ़ाना शुरू किया था। आज यह पहल 'आपनी पाठशाला' बन चुकी है, जहां 50 बच्चे आवासीय व्यवस्था में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि कुल 200 बच्चे यहां शिक