चूरू: जिला कलक्टर ने सहजूसर, जसरासर व रामदेवरा में स्कूल, पीएचसी आदि का किया निरीक्षण
Churu, Churu | Dec 5, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को सहजूसर, जसरासर और रामदेवरा गांवों में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए। सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा शाम 6:00 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक गांव सहजूसर में उन्होंने प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।