चूरू: दूधवाखारा पुलिस ने गांव भामासी में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, विभिन्न थानों में हत्या सहित 6 मामले दर्ज
Churu, Churu | Dec 5, 2025 चूरू जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुधवाखारा थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा टॉप-10 ईनामी एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान चलाया जा रहा है।